Connect with us

अपराध

सांसद अतुल राय रेप केस: वाराणसी सीओ की गिरफ्तारी के बाद एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी भी निलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

बसपा सांसद अतुल राय और दुष्कर्म पीड़िता प्रकरण मामले में सीओ अमरेश सिंह बघेल के बाद प्रदेश सरकार ने वाराणसी में तैनात तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी को भी निलंबित कर दिया है। विकास पर यह कार्रवाई तत्कालीन डीएसपी अमरेश बघेल द्वारा अतुल राय के पक्ष में तैयार की गई रिपोर्ट को बिना जांच के आगे बढ़ाए जाने को लेकर की गई है।

मालूम हो कि घोसी (मऊ) से बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित युवती और उसके पैरोकार ने 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के गेट के सामने आत्मदाह कर लिया था। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान ही दोनों की एक के बाद मौत हो गयी थी। जिसके बाद शासन ने पूरे मामले की जांच के लिए डीजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आरके विश्वकर्मा, एडीजी महिला सुरक्षा एवं बाल सुरक्षा संगठन नीरा रावत की दो सदस्यीय एसआइटी (एसआइटी) गठित की थी।

Loading...

पीड़िता और उसके साथी गवाह युवक ने वाराणसी के तत्कालीन पुलिस अधिकारियों और न्यायाधीश पर गंभीर आरोप लगाते हुए फेसबुक लाइव भी किया था। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए थे। बुधवार को बघेल के न्यायालय में हाजिर होकर दिए गए बयान के बाद इस मामले ने दोबारा तूल पकड़ लिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया और विकास चंद्र त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page