Connect with us

बड़ी खबरें

लोकसभा में 12 विधेयक हुआ पारित

Published

on

Loading...
Loading...

मानसून सत्र में लोकसभा की उत्पादकता 19%, राज्यसभा 39% : रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री बोले- हंगामे के कारण चर्चा का समय हुआ प्रभावित, लोकसभा में 12 विधेयक पारित

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सदन के कामकाज का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि पूरे सत्र के दौरान राज्यसभा की उत्पादकता 39 प्रतिशत, जबकि लोकसभा की उत्पादकता महज 19 प्रतिशत रही।

हंगामे के कारण कामकाज प्रभावित

रिजिजू ने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी सांसद कई बार हंगामा करते रहे और सदन से बाहर भी चले गए। इसके बावजूद एनडीए के अधिकांश दलों तथा कुछ विपक्षी दलों के सांसदों ने बहस और चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि लगातार हंगामे के चलते संसद में चर्चा के लिए उपलब्ध समय का अपेक्षित उपयोग नहीं हो सका।

लोकसभा में 12 विधेयक पारित

संसदीय कार्य मंत्री के मुताबिक लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान 12 विधेयक पारित किए गए, लेकिन इनमें से केवल एक विधेयक पर पूरी तरह चर्चा हो सकी। वहीं राज्यसभा में सभी विधेयकों पर चर्चा हुई।

Advertisement

लोकसभा में जिस विधेयक पर पूरी चर्चा हुई, वह लोक परीक्षा (अनुचित तरीकों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 था। इसका उद्देश्य पेपर लीक, संगठित नकल और परीक्षाओं में अन्य अनुचित तरीकों पर रोक लगाने के लिए कानूनी प्रावधानों को और सख्त करना है।

रिजिजू का विपक्ष पर निशाना

रिजिजू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने संसदीय अनुभव में उन्होंने पहली बार विपक्ष को चर्चा से बचते हुए देखा। उन्होंने दावा किया कि सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों और विधेयकों पर चर्चा के लिए तैयार थी, लेकिन लगातार हंगामे के कारण सदन का काफी समय प्रभावित हुआ।

उन्होंने कहा कि सरकार सत्र को दो नजरिए से देखती है। विधायी कामकाज के लिहाज से 12 विधेयकों का पारित होना उपलब्धि है, लेकिन बहस और सार्थक चर्चा के लिहाज से सत्र अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page