मनोरंजन
सलमान खान ने बताया अस्पताल जाने की वजह, पैपराजी को दे डाली नसीहत
मुंबई। सलमान खान ने मंगलवार रात मुंबई के एक अस्पताल में उनका पीछा करने वाले पैपराजी को जमकर फटकार लगाई थी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर कई नाराजगी भरे पोस्ट भी साझा किए थे।
अब अगले दिन जब पैपराजी की मुलाकात अभिनेता से हुई तो उन्होंने उनसे माफी मांगी, जिसे सलमान खान ने मुस्कुराते हुए स्वीकार कर लिया। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में उनकी टांग खिंचाई भी की। जैसे ही सलमान वहां पहुंचे, फोटोग्राफरों ने कहा, “कल के लिए सॉरी, भाई।” कुछ लोगों ने “लव यू, भाई” भी कहा। इस पर सलमान की पहली प्रतिक्रिया थी, “ये जगह सही है।”
क्यों नाराज हुए थे सलमान खान?
दरअसल, 19 मई की रात सलमान खान अस्पताल पहुंचे थे, जहां पैपराजी बाहर इकट्ठा हो गए और तस्वीरें खींचने के दौरान जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस व्यवहार से सुपरस्टार काफी नाराज हो गए थे। बाद में सलमान ने इंस्टाग्राम पर चार पोस्ट साझा कर पैपराजी के रवैये पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

बुधवार को सलमान Riteish Deshmukh अभिनीत फिल्म Raja Shivaji की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने फोटोग्राफरों के लिए खुशी-खुशी पोज दिए। वहीं पैपराजी लगातार उनसे माफी मांगते नजर आए। इस पर सुपरस्टार ने हंसते हुए कहा, “जोर से सॉरी बोलो, सुनाई नहीं दे रहा।”
एक अन्य वीडियो में भी पैपराजी सलमान खान (Salman Khan) के करीब जाकर उनसे माफी मांगते दिखाई दिए। इस दौरान अभिनेता ने उन्हें माफ कर दिया और बताया कि उनके एक दोस्त की पत्नी काफी बीमार हैं, जिन्हें देखने वह अस्पताल गए थे। बता दें कि सलमान हाल ही में फिल्म Raja Shivaji में जीवा महाला के कैमियो रोल में नजर आए थे। अब वह आगे Matrubhoomi में दिखाई देंगे।
