Connect with us

बलिया

जनचौपाल में ग्रामीणों से रूबरू हुए शिवेंद्र बहादुर सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

संदलपुर और चौकारी में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी समेत विभिन्न समस्याएं उठाईं

विधानसभा प्रभारी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया भरोसा, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र-358 में जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए सुभासपा के प्रदेश महासचिव एवं विधानसभा प्रभारी शिवेंद्र बहादुर सिंह ने संदलपुर और चौकारी ग्रामसभा में जनचौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर क्षेत्रीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को सामने रखा।

सड़क, बिजली और पानी की समस्याएं उठीं

जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से रखा। शिवेंद्र बहादुर सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच दूरी कम करना उद्देश्य

शिवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जनचौपाल का उद्देश्य जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच की दूरी को कम करना है। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी और सुझावों से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।

Advertisement

उन्होंने ग्रामीणों से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे विधानसभा प्रभारी के समक्ष रखने को उपयोगी पहल बताया।

इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page