Connect with us

खेल

युवती को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद; आरोपी भेजा गया जेल

हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती को कथित रूप से अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में हरपुर-बुदहट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

घर से कुछ दूर गई थी युवती

पुलिस के अनुसार, युवती 9 सितंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर से करीब 500 मीटर दूर पुलिया की ओर गई थी। इसी दौरान एक युवक उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया। आरोप है कि बाद में उसके साथ दुष्कर्म कर उसे मुरदेवा और पिड़ारी गांव के बीच सड़क किनारे अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।

सीसीटीवी से आरोपी तक पहुंची पुलिस

परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। सोमवार को फुटेज से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सोनू उर्फ अरविंद गौड़, निवासी रमपुरवा, थाना खजनी, को गांव से कुछ दूरी पर खेत के पास गिरफ्तार कर लिया।

दुष्कर्म की धारा बढ़ाई

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक, उपनिरीक्षक संदीप कुमार और सुमीत कुमार शामिल रहे। पुलिस ने मुकदमे में धारा 64 की बढ़ोतरी कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page