Connect with us

चन्दौली

छठ महापर्व को लेकर मां काली पोखरे पर साफ-सफाई एवं रंगरोगन कार्यों का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...


चकिया, चंदौली। आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर चकिया नगर स्थित मां काली पोखरा परिसर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में माननीय विधायक श्री कैलाश आचार्य एवं नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने जय मां काली सेवा समिति द्वारा कराए जा रहे साफ-सफाई, चबूतरे एवं सीढ़ियों के रंगरोगन तथा अन्य स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेते हुए परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री गुरुदेव चौहान, जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश मिश्रा, सभासद बादल सोनकर सहित समिति के पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने सामूहिक प्रयास से छठ महापर्व को बेहतर व्यवस्था के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया। उद्देश्य है कि मां काली पोखरा परिसर में छठ पूजा के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण मिले तथा व्रती माताओं-बहनों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page