Connect with us

बलिया

जमीनी विवाद में मारपीट के बाद घायल व्यक्ति की मौत, आरोपी हिरासत में

Published

on

Loading...
Loading...

खेजुरी थाना क्षेत्र की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

सिकंदरपुर (बलिया)। खेजुरी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल देवेंद्र नाथ यादव की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी अखिलेश यादव को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

27 अक्टूबर को दर्ज हुआ था मुकदमा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवेंद्र नाथ यादव (पुत्र धर्मदेव यादव) ने 27 अक्टूबर 2026 को अपने पट्टीदार अखिलेश यादव के खिलाफ जमीनी विवाद में मारपीट और गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में देवेंद्र नाथ यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया। क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर राकेश कुमार सिंह ने वीडियो बयान के माध्यम से घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page