वाराणसी
बस ब्रेथिंग कार्य के चलते पांच दिन बाधित रहेगी बिजली
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगी कटौती, पिंडरा क्षेत्र के कई उपकेंद्र प्रभावित
पिंडरा (वाराणसी)। 220 केवी उपकेंद्र गजोखर में बस ब्रेथिंग कार्य के चलते पिंडरा क्षेत्र में पांच दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, कार्य के कारण अलग-अलग तिथियों पर बिजली कटौती की जाएगी।
28 से 30 अक्टूबर तक इन क्षेत्रों में कटौती
28, 29 और 30 अक्टूबर को विद्युत उपकेंद्र अनेई, पारले एग्रो, नियारडीह, एयरपोर्ट, गजोखर और पिंडरा तहसील से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
1 और 2 नवंबर को भी रहेगी बिजली कटौती
एक और दो नवंबर को 33 केवी बीडी वेंचर करखियाव, सिंधोरा विद्युत उपकेंद्र और उत्तरा फीडर फैक्ट्री क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। यह जानकारी उपखंड अधिकारी पिंडरा मनोज गुप्ता ने दी।
