Connect with us

गाजीपुर

शराब पिलाकर गाड़ी में बैठने का दबाव, मना करने पर फाइटर से किया हमला

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्लहपुर में सिर फोड़ने के मामले में 15 दिन बाद मुकदमा दर्ज, घायल का सीएचसी जखनिया में हुआ था मेडिकल

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के छपरी चट्टी पर शराब पिलाकर गाड़ी में बैठने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 15 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। मामले में बिरनो थाना क्षेत्र के अवढारी मठिया निवासी राहुल यादव के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Loading...

मना करने पर फाइटर से सिर पर किया हमला:
घायल हरेंद्र यादव ने तहरीर में बताया कि 14 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे राहुल उसे बुलाकर छपरी चट्टी ले गया। आरोप है कि वहां उसे शराब पिलाने के बाद गाड़ी में बैठकर चलने को कहा गया। हरेंद्र के मना करने पर राहुल ने गाली-गलौज करते हुए फाइटर (पंच) से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा:
घटना के बाद घायल हरेंद्र यादव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 15 दिन बाद राहुल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page