गाजीपुर
डॉ. रुद्रपाल यादव प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता की चयन समिति में नामित
30 अक्टूबर से प्रयागराज में होगी 70वीं प्रादेशिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता, प्रदेश के विभिन्न मंडलों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
बहरियाबाद (गाजीपुर)। टाउन नेशनल इंटर कॉलेज, सैदपुर के शारीरिक शिक्षक डॉ. रुद्रपाल यादव को 70वीं प्रादेशिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 के लिए चयन समिति का सदस्य नामित किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा।
तीन आयु वर्गों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग:
क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के लिए डॉ. रुद्रपाल यादव को चयन समिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का अनुभव:
क्रीड़ा सचिव ने बताया कि डॉ. रुद्रपाल यादव इससे पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके चयन पर शिक्षकों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता जताई।
शिक्षकों ने दी बधाई:
डॉ. रुद्रपाल यादव के चयन पर प्रधानाचार्य प्रत्यूष त्रिपाठी, मुरलीधर राय, अंजनी सिंह, मनोज यादव, सुनील कुमार, लालबहादुर, इन्द्रजीत, संजीव, हिमांशु सिंह, रीना पाण्डेय, उदय शर्मा, रामपलट, रामआशीष, दिव्यांशु सिंह, अखिलेश यादव और प्रवीण राय सहित दर्जनों शारीरिक शिक्षकों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।
