Connect with us

खेल

GT vs RR: शुभमन गिल के शतक से फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटन्स

Published

on

Loading...
Loading...

मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़)। आईपीएल (IPL) के क्वालिफायर-2 मुकाबले में शुक्रवार को मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से पराजित कर दिया। गुजरात ने 215 रन के लक्ष्य को 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी। गुजरात की जीत में कप्तान शुभमन गिल ने अहम भूमिका निभाई और 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं साई सुदर्शन ने 58 रन का योगदान दिया।

मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 96 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

Advertisement

इसके जवाब में गुजरात टाइटन्स ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page