चन्दौली
दीपावली और छठ पर्व को लेकर चकरघट्टा थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक
शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील, सीओ ऑपरेशन ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से किया संवाद
नौगढ़। दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को चकरघट्टा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
सीओ ऑपरेशन देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ऑपरेशन देवेंद्र कुमार ने कहा कि दीपावली और छठ आस्था एवं परंपरा से जुड़ा काफी महत्वपूर्ण पर्व हैं।
सभी लोग इन त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं।
त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और आम नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न देकर के
सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के कोई भी संदेश या पोस्ट साझा न करें।
इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका रहती है।
बताया कि पर्व के दौरान किसी भी व्यक्ति को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे दूसरे की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे या शांति व्यवस्था प्रभावित हो।
दीपावली पर को हर्षोल्लास के साथ सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रख कर मनाया जाय।
वहीं छठ पर्व के दौरान घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है।
जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर के किसी भी तरह की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दिया जाय।
पुलिस प्रशासन त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
वहीं थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने कहा कि दीपावली और छठ पर्व पर थाना क्षेत्र में पुलिस की विशेष सतर्कता रहेगी। संवेदनशील स्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी रखी जाएगी।
ग्रामीणों से अपील किया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर के किसी भी विवाद को आपसी समझदारी से सुलझाने का प्रयास किया जाय। किसी भी तरह की अप्रिय घटना, विवाद या अराजक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा।
स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आमजन की सुरक्षा और त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए तत्पर है।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण ढंग से दोनों पर्व संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
