Connect with us

चन्दौली

चकिया: आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में NMMS परीक्षा के लिए प्रवेश शुरू, कड़े पहरे के बीच केंद्र में दाखिल हो रहे छात्र

Published

on

Loading...
Loading...


चकिया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMS) परीक्षा को लेकर आज चकिया स्थित आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही सरगर्मी बढ़ गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं का केंद्र पर पहुंचना जारी है और कॉलेज प्रशासन द्वारा सख्त सुरक्षा घेरे में परीक्षार्थियों को एंट्री दी जा रही है।

Loading...

परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर तैनात शिक्षकों और सुरक्षाकर्मियों द्वारा एक-एक बच्चे की बारीकी से जांच की जा रही है। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए परीक्षार्थियों के पास केवल उनका मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) और पेन ही अंदर ले जाने की अनुमति दी जा रही है। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार की कागज की पर्ची को गेट पर ही बाहर कराया जा रहा है ।
अपने बच्चों को परीक्षा दिलाने आए अभिभावकों की भारी भीड़ कॉलेज परिसर के बाहर देखी जा रही है। ठंड और सुबह के मौसम के बावजूद बच्चों में परीक्षा को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है। केंद्र व्यवस्थापक और आंतरिक सुरक्षा दल के सदस्य लगातार व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं ताकि प्रवेश प्रक्रिया बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके। कुछ ही देर में प्रवेश बंद होने के बाद परीक्षा कक्षों में ओएमआर शीट का वितरण और परीक्षा की शुरुआत की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page