Connect with us

सोनभद्र

दुद्धी में भाजपा की तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

Published

on

Loading...
Loading...

रामलीला मैदान से निकली यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते दिखे कार्यकर्ता और बच्चे

दुद्धी (सोनभद्र)। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मंगलवार को भाजपा मंडल दुद्धी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। घर-घर तिरंगा पहुंचाने और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, बच्चों और नगरवासियों ने भाग लिया।

तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर संकट मोचन मंदिर और काली मंदिर तिराहे तक गई। इसके बाद यात्रा वापस रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। रास्तेभर हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में नजर आया।

वीरों के बलिदान को किया याद

यात्रा की अगुवाई दुद्धी विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड, दुद्धी मंडल प्रभारी विशाल पांडे और नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन समेत भाजपा नेताओं ने की। श्रवण सिंह गोंड ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

नई पीढ़ी को जोड़ना उद्देश्य

मंडल अध्यक्ष दीपक शाह और तिरंगा यात्रा मंडल संयोजक मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर वर्ष गांवों और शहरों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। तिरंगे को घर-घर पहुंचाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम और वीरों के बलिदान से परिचित कराना भी है, ताकि युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका समझें।

Advertisement

यात्रा में दिलीप पांडे, सुमित सोनी, पंकज अग्रहरि, बुल्लू, जितेंद्र चंद्रवंशी, राजेश्वर श्रीवास्तव, प्रेमनारायण, मोनू सिंह, धीरज जायसवाल, धनंजय रावत, अंशुमान राय, हिमांशु चौरसिया, अजय चंद्रवंशी, धर्मेंद्र पाल, आनंद अग्रहरि, मोहित अग्रहरि, निरंजन गुप्ता, विकास सोनी, अनुरोध, आमेश सिंह, सत्यम कश्यप, प्रवीण जायसवाल, गौरव अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page