Connect with us

Bhadohi

विधायक विपुल दुबे ने ऑनलाइन स्व-गणना कर जनगणना अभियान में की सहभागिता

Published

on

Loading...
Loading...

16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना पोर्टल पर विवरण दर्ज कराने की जनपदवासियों से की अपील

भदोही। जनगणना-2027 को लेकर चलाए जा रहे स्व-गणना अभियान के तहत ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर अपने परिवार और मकान से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज कराया। इसके माध्यम से उन्होंने आमजन को भी जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विधायक ने जनपद के नागरिकों से अपील की कि वे 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने जनपदवासियों से निर्धारित समयावधि में स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page