Connect with us

Bhadohi

मतदाता जोड़ो अभियान को सफल बनाने में जुटें भाजपा कार्यकर्ता, घर-घर पहुंचकर करें जागरूक : डॉ. समीर सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला में SIR अभियान पर हुई चर्चा, पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर जोर

ज्ञानपुर (भदोही)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मतदाता जोड़ो अभियान-2026 के तहत सोमवार, 16 नवंबर को जिला कार्यालय ज्ञानपुर में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को प्रभावी बनाने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की रणनीति पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी मौजूद रहे। मंच पर भदोही विधानसभा के प्रभारी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. समीर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना बेहद जरूरी है। भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मतदाता जोड़ो अभियान को गंभीरता से लें और अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए बूथ स्तर पर समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाना होगा।

Advertisement

जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों को पूरी सक्रियता के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने भी अभियान की सफलता के लिए संगठनात्मक एकजुटता और जनजागरूकता को आवश्यक बताया।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्यों, मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया और बूथ स्तर पर उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री संतोष तिवारी, जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल, राजेश पटेल, पूर्व महामंत्री दिनेश चंद्र पांडेय सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page