Connect with us

बलिया

1962 पशु एम्बुलेंस सेवा बनी मददगार, लम्पी से पीड़ित गाय का किया सफल उपचार

Published

on

Loading...
Loading...

हरनाटार गांव पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम, पशुपालकों को संक्रमण से बचाव और टीकाकरण के प्रति किया जागरूक

सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्र के हरनाटार गांव में लम्पी स्किन डिजीज से पीड़ित गाय को 1962 पशु एम्बुलेंस सेवा के जरिए समय पर उपचार मिला। पशुपालक गिरीश नारायण राय की गाय पिछले तीन दिनों से बीमारी से जूझ रही थी। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद भी राहत नहीं मिलने पर उन्होंने 1962 पशु एम्बुलेंस सेवा से संपर्क किया।

सूचना मिलते ही पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अभय सिंह के नेतृत्व में सहायक आशुतोष और राजकुमार की टीम गांव पहुंची। चिकित्सकीय टीम ने मौके पर गाय की जांच कर आवश्यक उपचार किया। टीम के प्रयास से गाय को उपचार उपलब्ध कराया गया।

इस दौरान डॉ. अभय सिंह ने पशुपालकों को लम्पी स्किन डिजीज के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बीमारी में पशुओं के शरीर पर गांठें पड़ना, तेज बुखार आना, भूख कम लगना और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसे लक्षण नजर आने पर पशुपालकों को तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। संक्रमित पशु को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने के साथ पशुशाला की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है।

Advertisement

उन्होंने पशुओं को खुरपका-मुंहपका, गलाघोंटू और लंगड़ा बुखार जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। डॉ. सिंह ने कहा कि नियमित टीकाकरण, उचित देखभाल और समय पर उपचार से पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। इससे पशुओं का स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन भी सुरक्षित रहता है।

अंत में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों से अपील की कि पशुओं के बीमार होने या किसी आपात स्थिति में 1962 पशु एम्बुलेंस सेवा का लाभ उठाएं, ताकि समय रहते उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page