Connect with us

पूर्वांचल

जनपदभर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

विकास खंडों से लेकर विद्यालयों और छात्रावासों तक हुए विविध आयोजन, विद्यार्थियों को बताए गए धरती आबा के संघर्ष और आदर्श

भदोही। धरती आबा एवं महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती रविवार को जनपदभर में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न विकास खंडों, आश्रम पद्धति विद्यालयों, समाज कल्याण विभाग के छात्रावासों, मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में उनके जीवन संघर्ष, साहस और जनजातीय समाज के उत्थान में दिए गए योगदान को याद किया गया।

आयोजनों के दौरान विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों, सामाजिक स्वाभिमान और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। जल, जंगल और जमीन पर आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

विद्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में उनके विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि उनका संघर्ष, अदम्य साहस और देश के प्रति समर्पण आज भी समाज को प्रेरणा देता है।

Advertisement

इस दौरान नई पीढ़ी को उनके ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराने के साथ ही शिक्षा, सामाजिक एकता, समानता और जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page