Connect with us

मिर्ज़ापुर

मीरजापुर-झिंगुरा के बीच खजूरी नदी पुल पर मिट्टी धंसने के बाद युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी,ट्रेनों का संचालन सीमित गति से

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर:पडरी
नई दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मीरजापुर-झिंगुरा स्टेशन के मध्य गत मंगलवार की शाम आमघाट के पास खजूरी नदी पुल पर मिट्टी धंसने और ओएचई पोल गिरने के कारण रेल परिचालन बाधित हो गया था। घटना के बाद से ही ट्रैक को सुचारू बनाने के लिए युद्धस्तर पर मरम्मत और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बीते मंगलवार की शाम मिट्टी धंसने और ओएचई पोल गिरने के बाद लाइन प्रभावित हो गई थी। संयोग यह रहा कि उसी दौरान गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई, जिसे सतर्क दो व्यक्तियों द्वारा लाल कपड़ा दिखाकर समय रहते रुकवा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित
इस गंभीर घटना की जांच के लिए मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के निर्देश पर प्रयागराज के चार सदस्यीय उच्च अधिकारियों की एक जांच कमेटी गठित की गई है। जांच उपरांत दोषी पाए जाने वाले संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
युद्धस्तर पर चल रहा सुधार कार्य
ट्रेनों की गति नियंत्रित
मौके पर तमाम मजदूर और उच्च अधिकारी डटकर कार्य करवा रहे हैं। पिलर के आसपास मिट्टी भराई के साथ-साथ पत्थर और बोल्डर भरी बोरियों को लगाकर तेजी से मजबूती का कार्य किया जा रहा है।
ट्रेनों की गति सीमा:
सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल ट्रेनों को नियंत्रित गति से निकाला जा रहा है। इलाहाबाद (प्रयागराज) की तरफ जाने वाली ट्रेनों की स्पीड नदी के पुल पर लगभग 40 किमी/घंटा तथा मीरजापुर से मुगलसराय की तरफ जाने वाली ट्रेनों की स्पीड लगभग 30 किमी/घंटा रखी गई है।
समय पर प्रभाव:
गति सीमित होने के कारण ट्रेनों के संचालन समय पर थोड़ा बहुत प्रभाव जरूर पड़ा है।अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक को पूरी तरह सामान्य करने में अभी लगभग तीन से चार दिन का समय और लग सकता है, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन पूरी क्षमता और सामान्य गति से बहाल हो सकेगा।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page