Connect with us

गाजीपुर

​”बिहार से यूपी आ रहे ट्रेलरों का रेला बना गाज़ीपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मुसीबत का सबब: घंटों जाम में फंस रहे लोग, पुलिस बल ने संभाला मोर्चा!”

Published

on

Loading...
Loading...

​भांवरकोल (गाज़ीपुर):
बिहार से यूपी की तरफ आने वाले ट्रेलरों और भारी वाहनों की भारी संख्या गाज़ीपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जी का जंजाल बन गई है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारों और जाम के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
​जाम की विकराल समस्या और राहगीरों की परेशानी:
बिहार से यूपी की ओर आने वाले ट्रेलरों और भारी वाहनों के बेतहाशा बढ़ने के कारण भरौली गाज़ीपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह से चरमरा गया है। भारी वाहनों की अधिकता, संकरी सड़कों, सड़कों की बदहाली और बढ़नपुरा पुलिया की सक्रिता के कारण प्रतिदिन लंबा जाम लग रहा है। इस गंभीर जाम की वजह से स्कूली बच्चों, मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस और जरूरी काम से निकलने वाले राहगीरों को मीलों तक घंटों भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम से बचने के लिए वाहन चालकों को कई किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर अपना रास्ता बदलना पड़ रहा है।
​इसके अलावा बढ़नपुरा, सकरी पुलिया के पास गहरे गड्ढे, पाताल गंगा, जसदेवपुर मोड़, भांवरकोल चट्टी और मच्छटी चट्टी आदि जगहों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण भी जाम की समस्या और विकराल हो गई है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग के जिम्मेदार अधिकारी इस पर मूकदर्शक बने हुए हैं।
​पुलिस प्रशासन की सक्रियता और कार्रवाई:
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष राजीव पांडे ने बताया कि यातायात को सुचारू बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस फोर्स को लगातार लगाया जा रहा है। पुलिस बल की तैनाती कर मुस्तैदी से जाम हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page