Connect with us

गाजीपुर

यम द्वितीया पर श्रद्धा के साथ पूजे गए भगवान चित्रगुप्त,कायस्थ समाज ने की सुख-समृद्धि की कामना

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज-गाजीपुर। यम द्वितीया के पावन अवसर पर बुधवार को नंदगंज पत्रकार पुरम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कायस्थ समुदाय के लोगों ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की। इस दौरान लोगों ने कलम-दवात की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, ज्ञान और मंगलमय जीवन की कामना की।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री चित्रगुप्त को सृष्टि के समस्त जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाला देवता माना जाता है। वे धर्मराज यमराज के सहयोगी तथा मनुष्यों के अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब रखने वाले देवता हैं। मान्यता है कि ब्रह्मा जी ने अपनी काया से उनकी उत्पत्ति की थी। इसलिए उन्हें कायस्थ समाज का आराध्य देव भी माना जाता है। चित्रगुप्त जी की पूजा में कलम और दवात का विशेष महत्व है। यह पूजा ज्ञान, लेखन, विवेक और सद्कर्मों के प्रति समर्पण का संदेश देती है। चित्रगुप्त पूजा कायस्थों के लिये विशेष महत्वपूर्ण होता है। इस दिन बिना पूजा किये हाथ में कलम नहीं पकड़ते हैं।इस अवसर पर लोगों ने भगवान चित्रगुप्त से सदबुद्धि, न्यायप्रियता और समाज में सुख-शांति बनाए रखने की प्रार्थना की।

Loading...

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page