सियासत
एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे, यूपी में 21 जून तक चलेगा जनसंपर्क अभियान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 05 जून से 21 जून तक व्यापक जनसंपर्क अभियान संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष नए भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए तथा अभियान में जनभागीदारी पर विशेष बल दिया जाए। अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 किलोमीटर लंबी ‘प्रगति पथ यात्रा’ आयोजित की जाएगी। साथ ही जनप्रतिनिधि गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे और चौपाल लगाकर लोगों से संवाद करेंगे।
इसके अलावा जनकल्याण मेले, प्रगति पथ यात्रा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन तथा प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। विकसित भारत के संकल्प को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए व्यापक संवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
