मऊ
निष्पक्षता व निर्भीकता पत्रकार की असली पहचान: राष्ट्रीय अध्यक्ष
जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन के पत्रकारों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
मऊ। जय हिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन का स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह शक्ति ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है तथा लोकतंत्र की मजबूती में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता, ईमानदारी और निर्भीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए, तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। साथ ही पत्रकारों से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं जयदेश अखबार के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में पत्रकारों को संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता राम मनोहर तिवारी ने संगठन द्वारा पत्रकारों को हर स्तर पर सहयोग देने का भरोसा दिलाया।राष्ट्रीय तकनीकी कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह ने डिजिटल एवं तकनीकी पत्रकारिता के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अजय कुमार सिंह ने तथा संचालन जिला प्रभारी रामसूरत राजभर ने किया। उत्तर प्रदेश सचिव भानु प्रताप सिंह एवं जिलाध्यक्ष मऊ दीवान चंद गौतम ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद, जिला महामंत्री कमलेश कुमार विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री राधाकृष्ण, जिला शिक्षा मंत्री चंद्र कुमार, जिला प्रचार मंत्री रविंद्र दास, दीपक कुमार मद्धेशिया, अजय सिंह, पंकज सिंह, आशीष सिंह, राजीव कुमार सिंह, धनंजय सिंह, सूरज शर्मा, मोहम्मद आसिफ, नीरज कुमार सिंह, कर्मवीर सिंह, मोहम्मद इमरान, यशवंत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अनिल कुमार शर्मा, बृजेश कुमार सिंह, मनोहर भारती, विश्वजीत, हरकेश यादव, वशिष्ठ राज, अमन राज सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
