Connect with us

वाराणसी

ENI महामना चैप्टर का भव्य री-लॉन्च, 50 से अधिक सदस्यों ने लिया हिस्सा

Published

on

Loading...
Loading...

रथयात्रा स्थित स्क्वायर में आयोजित कार्यक्रम में 20 से अधिक विजिटर्स भी हुए शामिल

वाराणसी। एंटरप्रेन्योर नेटवर्क ऑफ इंडिया (ENI) की वाराणसी स्थित दूसरी टीम ENI महामना का भव्य री-लॉन्चिंग कार्यक्रम रथयात्रा स्थित स्क्वायर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक सदस्यों के साथ 20 से ज्यादा विजिटर्स ने भाग लिया। आयोजन के दौरान उद्यमियों के बीच नेटवर्किंग और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में ENI महामना के अध्यक्ष अर्जुन पटेल के साथ राजीव झा, गोविंद सिंह, दिलीप कुशवाहा, समीर भट्टाचार्य, अमित श्रीवास्तव, राहुल सिंह, गौरव श्रीवास्तव, आनंद चौधरी, नगमा खान, रश्मि दवे और सोनाली जैन समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक प्रतिनिधि आनंद तिवारी ने की। धन्यवाद ज्ञापन ENI इंडिया के संस्थापक अभिषेक सिंह ने किया।

वक्ताओं ने कहा कि ENI का उद्देश्य उद्यमियों को नेटवर्किंग, रेफरल और आपसी सहयोग के माध्यम से कारोबार विस्तार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। ऐसे आयोजनों से अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे उद्यमियों को एक-दूसरे से जुड़ने और व्यावसायिक सहयोग की संभावनाएं तलाशने का अवसर मिलता है।

री-लॉन्च कार्यक्रम में सदस्यों और विजिटर्स के बीच परिचय एवं संवाद के साथ संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने नेटवर्क को मजबूत बनाने और उद्यमियों के लिए नए अवसर तैयार करने की दिशा में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page