मऊ
महाराणा प्रताप जयंती हर घर में राष्ट्रीय पर्व की तरह मने:ओम प्रकाश
सिंह मऊ। वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती के आयोजन को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के आवास पर दोपहर 2 बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयंती समारोह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती 09 मई 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सिंहेल क्षत्रियों के जनक बाबा बरियासन देव स्मृति स्थल, रानीपुर परिसर में बाबा बरियासन देव सिंहेल विकास समिति द्वारा भव्य रूप से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय, छपरा (बिहार) के पूर्व कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि विकास खण्ड रानीपुर के पूर्व प्रमुख अरुण कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में प्रबुद्धजन महाराणा प्रताप के शौर्य और व्यक्तित्व पर अपने विचार रखेंगे।
ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भारत माता के वीर सपूत महाराणा प्रताप की जयंती को राष्ट्रीय पर्व की तरह प्रत्येक घर में मनाया जाना चाहिए।बैठक में बरियासन देव सिंहेल विकास समिति के अध्यक्ष रणधीर सिंह, प्रबंधक अवधेश सिंह, राजेश सिंह, आनंद सिंह, संजय कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर रमेश सिंह, दुलेन्द्र पाल, हृदय शंकर वर्मा, जनार्दन सिंह, अखिलेश गिरि, श्रीकृष्ण पाण्डेय, संजय मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
