Connect with us

चन्दौली

रास्ते में रोककर आंगनबाड़ी सहायिका से छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप

चंदौली/सकलडीहा। सकलडीहा थाना क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी सहायिका ने एक युवक पर रास्ते में रोककर छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाजार से गांव लौटते समय घटना का आरोप

पीड़िता के अनुसार, वह 20 सितंबर 2026 को सकलडीहा बाजार से अपने गांव लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में खड़ेहरा बस्ती निवासी गणेश राम पुत्र हरिदास ने उसे रोक लिया। इसके बाद छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी द्वारा मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है।

शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोग

पीड़िता के मुताबिक, घटना के दौरान उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इससे उसकी जान बच सकी। पीड़िता की बेटी ने भी परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए जान का खतरा बताया है।

महिला आयोग की सदस्य ने लिया संज्ञान

परिवार के अनुसार, मामले की जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या, गीता बिंद और सुनीता श्रीवास्तव को दी गई। जानकारी मिलने पर महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या ने मामले का संज्ञान लेते हुए महिला थाना प्रभारी से प्रकरण के संबंध में जानकारी ली।

Advertisement

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और 75 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page