Connect with us

गाजीपुर

शिव विवाह प्रसंग में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Published

on

Loading...
Loading...

खानपुर (गाजीपुर)। ग्राम सभा खानपुर में चल रहे सात दिवसीय कथा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कथावाचक अरविंद पांडेय ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का भावपूर्ण एवं रोचक वर्णन किया। शिव विवाह प्रसंग शुरू होते ही कथा स्थल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कथा का श्रवण किया, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

कथावाचक ने भगवान शिव के स्वरूप, उनकी तपस्या और माता पार्वती की कठोर साधना का वर्णन करते हुए कहा कि शिव-पार्वती का विवाह त्याग, तपस्या, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा के प्रसंगों से प्रेरणा लेकर जीवन में सत्य, संयम और सदाचार अपनाने का आह्वान किया।

कथा के दौरान भक्ति गीतों और शिव-पार्वती के जयकारों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। कार्यक्रम में ओमप्रकाश सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह, ठाकुर सच्चीदानंद सिंह, संतोष कुमार सिंह (छोटे ठाकुर), प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, मोना सिंह, प्रेमशिला सिंह, उर्मिला देवी, प्रभावती सिंह और माया सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती का जयघोष किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page