Connect with us

भदोही

नगर अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा मांग पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

अंजही मोहाल व स्टेशन रोड पर नाली निर्माण में जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग

भदोही/गोपीगंज। गोपीगंज व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने नगर पालिका परिषद गोपीगंज की अधिशासी अधिकारी को मांग पत्र सौंपकर नगर के अंजही मोहाल, वार्ड नंबर नौ स्टेशन रोड पर नाली निर्माण तथा खड़हट्टी मोहाल में लंबे समय से हो रहे पेयजल पाइपलाइन लीकेज की समस्या के समाधान की मांग की।

नाली निर्माण से पहले तकनीकी निरीक्षण की मांग

नगर अध्यक्ष ने मांग पत्र में कहा कि अंजही मोहाल एवं वार्ड नंबर नौ स्टेशन रोड पर नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण के कारण आसपास के मोहल्लों की जलनिकासी प्रभावित न हो, इसके लिए निर्माण से पूर्व समुचित तकनीकी निरीक्षण कराया जाना जरूरी है। उन्होंने नाली की कनेक्टिविटी और जलनिकासी व्यवस्था को ध्यान में रखकर कार्य कराने की मांग की।

अंतिम निकासी स्थल तक हो पानी के प्रवाह की व्यवस्था

श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि नाली का पानी अंतिम निकासी स्थल तक सुचारु रूप से पहुंच सके, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराकर ही निर्माण कराया जाए। इससे भविष्य में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी और नगर की जनता के धन का अनावश्यक व्यय भी रोका जा सकेगा।

खड़हट्टी मोहाल में पेयजल पाइपलाइन में लीकेज

मांग पत्र में खड़हट्टी मोहाल की पेयजल समस्या का भी उल्लेख किया गया। बताया गया कि पाल चाय वाले की दुकान के सामने काफी दिनों से पेयजल पाइपलाइन में लीकेज है। इससे सड़क पर लगातार पानी फैल रहा है और राहगीरों तथा आसपास के दुकानदारों को परेशानी हो रही है।

Advertisement

गंदा पानी पाइपलाइन में जाने की आशंका

नगर अध्यक्ष ने कहा कि पाइपलाइन में लीकेज के कारण बाहर का गंदा पानी पेयजल लाइन में जाने की आशंका बनी हुई है। इससे स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। उन्होंने संबंधित स्थल का तत्काल निरीक्षण कराकर पाइपलाइन की लीकेज मरम्मत कराने की मांग की, ताकि पेयजल के साथ आवागमन की समस्या का भी समाधान हो सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page