Connect with us

चन्दौली

जलभराव से चांदपुर गांव की गलियां बनीं मुसीबत

Published

on

Loading...
Loading...

पीडीडीयू नगर। नियमताबाद ब्लॉक के हरिशंकरपुर क्षेत्र के चांदपुर गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में छोटी-छोटी गलियों में दो से ढाई फीट तक पानी भर जाता है। इससे लोगों का घरों से निकलना और रोजमर्रा के काम के लिए जाना मुश्किल हो गया है।

1

0-12 साल से बनी है समस्या

ग्रामीण सोनू शाहिद ने बताया कि जलभराव की समस्या करीब 10-12 वर्षों से बनी हुई है। अकबर, मोहम्मद असलम, रेशमा बानो, सुभान अली, हाफिजुर रहमान और मोहम्मद रिजवान समेत अन्य ग्रामीणों ने भी जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की।

घर छोड़कर किराये पर रहने को मजबूर

ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण कुछ परिवारों को अपने घर छोड़कर दूसरे स्थानों पर किराये का मकान लेकर रहना पड़ रहा है। पूरी बस्ती में बड़ी संख्या में बुनकर परिवार रहते हैं, जबकि कई लोग वाराणसी जाकर मजदूरी और अन्य काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

Advertisement

सांप और जहरीले जीवों का खतरा

ग्रामीणों के मुताबिक जलभराव वाले पानी में सांप समेत अन्य जीव-जंतु दिखाई देते हैं। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो हादसा हो सकता है।

पेंशन को लेकर भी शिकायत

कुछ महिलाओं ने वृद्धावस्था पेंशन को लेकर भी शिकायत की। उनका कहना है कि बैंक और ग्राम प्रधान के स्तर पर कई बार शिकायत करने के बावजूद उन्हें अब तक लाभ नहीं मिल सका है।

प्रधान से संपर्क नहीं हो सका

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान हाजी रफीक को समस्या की जानकारी कई बार दी गई है। जयदेश न्यूज की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्राम प्रधान से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने और मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page