Connect with us

चन्दौली

बिजली कटौती से सकलडीहा में रातभर हाहाकार

Published

on

Loading...
Loading...

तकनीकी खराबी के चलते 12 से 15 घंटे गुल रही बिजली, उमस और मच्छरों से परेशान रहे हजारों उपभोक्ता

सकलडीहा, चंदौली। तहसील मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई तकनीकी खराबी के कारण तहसील फीडर समेत ग्रामीण उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। शनिवार सुबह करीब 5:20 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लगभग 12 से 15 घंटे बिजली गुल रहने से उमस, गर्मी और मच्छरों के बीच लोग परेशान रहे।

सकलडीहा उपकेंद्र पर दो सब स्टेशन संचालित हैं। तहसील फीडर से तहसील, ब्लॉक, कोतवाली, सीओ कार्यालय, डायट, पीजी कॉलेज समेत कई सरकारी कार्यालयों और आधा दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। वहीं ग्रामीण उपकेंद्र से पांच फीडरों के माध्यम से दर्जनों गांवों को बिजली मिलती है।

शुक्रवार सुबह 11 बजे से स्विच यार्ड में तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए तहसील फीडर की बिजली बंद रही। शाम पांच बजे तक काम पूरा होने के बाद धानापुर से आने वाली मेन सप्लाई में खराबी आ गई। पेट्रोलिंग के दौरान शटडाउन न मिलने के कारण रात में ग्रामीण फीडर से आपूर्ति जोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन तेज हवा के चलते बार-बार ट्रिपिंग होती रही।

रात करीब पौने 11 बजे रोस्टर के नाम पर ग्रामीण उपकेंद्र की बिजली दो घंटे के लिए काट दी गई। इससे उपभोक्ताओं को पूरी रात बिजली का इंतजार करना पड़ा। सुबह आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग पर रोक लगाने की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page