Connect with us

आजमगढ़

भाजपा ने लालगंज के नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

आईटी और सोशल मीडिया टीम को संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से लालगंज क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त आईटी संयोजक और सोशल मीडिया पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।

Loading...

डिजिटल माध्यम से योजनाओं के प्रचार पर जोर

समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आईटी और सोशल मीडिया टीम के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व निजामाबाद विधानसभा प्रत्याशी मनोज यादव, महामंत्री आशुतोष राय पंकज, राजेश सरोज, सीता चौहान, राजबीर सिंह, आदर्श राय, ठाकुर प्रसाद सिंह, अजय यादव, शैलेश प्रजापति, अरिमर्दन आजाद सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page