Connect with us

वाराणसी

हरितालिका तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता

Published

on

Loading...
Loading...

श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी, 11 सितंबर। हरितालिका तीज के अवसर पर सामाजिक संस्था संकल्प की ओर से श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, मैदागिन में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने मेहंदी कला के जरिए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सीनियर-जूनियर वर्ग में हुआ आयोजन

प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर वर्ग में कराई गई। निर्णायक मंडल की मोनिका साहू और डाइटिशियन निशा प्रकाश ने डिजाइन, कलात्मकता, रचनात्मकता और सुंदरता के आधार पर मूल्यांकन किया।

नव्या सेठ और किंजल रहीं प्रथम

सीनियर वर्ग में नव्या सेठ, सुबुही और अलशिका प्रथम, मिस्बा फातिमा, राधिका कसेरा और लक्ष्मी पांडेय द्वितीय तथा इच्छा, गहना और नंदिनी तृतीय रहीं। आरती, साधना और आरजू बेगम को सांत्वना पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में किंजल प्रथम, तृप्ति ठठेरा द्वितीय और खुशबू तृतीय रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

संस्कृति से जुड़ने का मिला अवसर

कार्यक्रम संयोजिका गीता जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने के साथ भारतीय संस्कृति और त्योहारों की परंपराओं से जुड़ने का अवसर देते हैं। प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी ने भी आयोजन की सराहना की।

Advertisement

शिक्षिकाओं की रही मौजूदगी

इस अवसर पर संकल्प संस्था की सुनीता अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, प्रगति अग्रवाल समेत कॉलेज की शिक्षिकाएं कंचन बाला, शशि श्रीवास्तव, रंजना गिरी, गीता वर्मा और सुनीता सिंह सहित अन्य मौजूद रहीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page