Connect with us

भदोही

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेंगे नागरिक, होंगे विविध कार्यक्रम

भदोही, 11 सितंबर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना और नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ला को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

सेवा दिवस पर होंगे कार्यक्रम

17 सितंबर को सेवा दिवस के तहत अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा जयंती पर टूल किट वितरण और प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन होगा।

प्रतियोगिताओं और आंगनबाड़ी कार्यक्रमों की तैयारी

17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विद्यालयों में चित्रकला, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्सव, संवाद, सम्मान समारोह और हेल्दी बेबी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

सेवा ज्योति कलश यात्रा निकलेगी

7 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा के साथ विकसित भारत-2047 का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक वडनगर से वाराणसी यात्रा भी आयोजित होगी।

Advertisement

25 सेवा कार्यों में भागीदारी

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक नागरिक रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, शिक्षा सहयोग, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और गौसेवा समेत 25 सेवा कार्यों से जुड़ सकेंगे। विकासखंड व नगरीय निकाय स्तर पर सेवा शिविर भी लगाए जाएंगे।

अधिकारियों को दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ बाल गोविन्द शुक्ला, एडीएम शुभांगी शुक्ला, एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page