Connect with us

बलिया

सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

रसड़ा (बलिया)। सहारनपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को अवैध बताकर गिराए जाने के विरोध में गुरुवार को रसड़ा मुस्लिम समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए मामले में निष्पक्षता की मांग की।

कार्रवाई पर उठाए सवाल

समाजसेवी एवं भारत नौजवान क्रांति सभा के संयोजक जावेद अंसारी जाम ने आरोप लगाया कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश में मस्जिद को ध्वस्त किए जाने का उल्लेख नहीं था। उन्होंने दावा किया कि मस्जिद के पैरोकारों को जिला न्यायालय से स्थगन आदेश भी मिला था। आरोप है कि स्थगन आदेश समाप्त होने के दो दिन बाद ही मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया।

Loading...

निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

जावेद अंसारी जाम ने कहा कि सामान्य तौर पर ऊपरी न्यायालय में अपील के लिए समय दिए जाने की व्यवस्था है। ऐसे में जल्दबाजी में की गई कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाई से मुस्लिम समाज के साथ-साथ सर्वसमाज की भावनाएं भी प्रभावित हुई हैं। रसड़ा मुस्लिम समाज ने घटना की निंदा करते हुए भविष्य में ऐसी कार्रवाई न किए जाने का आग्रह किया।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन देने वालों में बदरूदूजा उर्फ बबलू अंसारी, जावेद अंसारी जाम, सुनील मौर्या, पिंटू अंसारी, अनुराग किंकर, शहाबुद्दीन अंसारी, सरफराज अली छोटू, मौलाना असअद रहमानी, जमशेद राईन, कैफ, मेराज, शमीम, इकबाल और शहजाद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page