Connect with us

बलिया

संत गणिनाथ जन्मोत्सव पर बनेगा पांच कुंतल रोट

Published

on

Loading...
Loading...

19 सितंबर को शोभायात्रा, स्वजातीय सम्मेलन और भंडारे का आयोजन

रसड़ा (बलिया)। संत गणिनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव एवं पूजनोत्सव को लेकर अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज की बैठक शुक्रवार देर रात हुई। इसमें 19 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने पर चर्चा हुई।

13 सितंबर से शुरू होंगे आयोजन

बैठक में युवा नगर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार मद्धेशिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 13 सितंबर को सामान्य ज्ञान गौरव एवं मेंहदी प्रतियोगिता से होगी। इसमें कक्षा पांच से दसवीं तक के स्वजातीय बच्चे शामिल होंगे। 17 सितंबर को अखंड रामायण पाठ होगा।

19 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा

मुख्य आयोजन 19 सितंबर को होगा। सुबह ध्वजारोहण और हवन-पूजन के बाद सुबह 10 बजे भव्य शोभा रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर एक बजे स्वजातीय सम्मेलन व पुरस्कार वितरण तथा दो बजे से भंडारा होगा। इस अवसर पर पांच कुंतल रोट का महाप्रसाद तैयार किया जाएगा।

समाज के लोगों से अपील

दिलीप कुमार मद्धेशिया ने रसड़ा ब्लॉक के सभी गांवों और नगर के स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में राजेश गुप्ता, गोपाल जी, भुवाल गुप्ता, विनोद गुप्ता, सुजीत मद्धेशिया, पुनीत गुप्ता, सूर्य नारायण, संतोष आर्य, रवि गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, विकास, शिवमोहन, निखिल, चंदन व संजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page