Connect with us

खेल

MI vs RR : राजस्थान ने मुंबई को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। आईपीएल (IPL) के अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को उसके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी।

राजस्थान की जीत के हीरो जोफ्रा आर्चर रहे। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे। इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने मुंबई के अहम विकेट लेकर मैच राजस्थान की झोली में डाल दिया।

206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने रोहित शर्मा को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद नमन धीर 6 रन और रयान रिकल्टन 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पावरप्ले तक मुंबई ने 49 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।

Advertisement

मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने संघर्षपूर्ण पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे। हार्दिक पांड्या ने भी 15 गेंदों में 34 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 26 गेंदों पर 38 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। मध्यक्रम में दासुन शनाका और डोनोवान फरेरा ने भी उपयोगी योगदान दिया। आखिरी ओवरों में जोफ्रा आर्चर की विस्फोटक बल्लेबाजी ने राजस्थान को 200 के पार पहुंचाया।

Advertisement

मुंबई की ओर से दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और कार्बिन बॉश्च को विकेट मिले, लेकिन गेंदबाज राजस्थान को बड़े स्कोर से रोक नहीं सके।

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने लीग चरण में 14 मैचों में 8 जीत और 6 हार के साथ 16 अंक हासिल किए और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। अब एलिमिनेटर मुकाबले में उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page