वाराणसी
महिला से अश्लील हरकत और पति से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
सारनाथ पुलिस ने थाना परिसर से पकड़ा, पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने का दावा
सारनाथ, वाराणसी। महिला के साथ अश्लील हरकत करने और उसके पति के साथ मारपीट करने के आरोप में सारनाथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुशील सिंह चौहान (48) पुत्र भीकम सिंह चौहान, निवासी आशापुर, सारनाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे थाना परिसर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विभिन्न धाराओं में दर्ज था मुकदमा
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ सारनाथ थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। कार्रवाई के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने जुर्म को स्वीकार करने की बात पुलिस ने कही है।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
