Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज में आवारा कुत्तों से बढ़ी परेशानी

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज, गाजीपुर। नंदगंज बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। बाजार की सड़कों और प्रमुख चौराहों पर दिन-रात कुत्तों के झुंड दिखाई दे रहे हैं। इससे राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों में भी भय का माहौल है।

प्रमुख चौराहों पर कुत्तों के झुंड

स्थानीय लोगों के अनुसार नंदगंज पश्चिमी क्रॉसिंग, रेलवे स्टेशन चौराहा, चोचकपुर मोड़, सौरम मोड़ और शादियाबाद मोड़ समेत कई स्थानों पर बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। इन स्थानों पर लोगों का आवागमन लगातार बना रहता है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है।

स्कूल जाने वाले बच्चों में डर

सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। सड़क पर कुत्तों के झुंड देखकर कई बच्चे रास्ता बदलने या कुछ देर रुकने को मजबूर हो जाते हैं। अभिभावकों को भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।

वाहन चालकों के लिए भी खतरा

दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आवारा कुत्तों की समस्या बाजार तक सीमित नहीं है। गलियों और मोहल्लों में भी इनकी संख्या बढ़ रही है। सड़क पर अचानक कुत्तों के आ जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के सामने दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

अभियान चलाने की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़वाने और नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई होने से स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सकती है तथा संभावित दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page