Connect with us

गाजीपुर

शिल्पी राज के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Published

on

Loading...
Loading...

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव के पहले दिन रुद्राभिषेक-पूजन, शाम को भक्ति गीतों ने बांधा समां

खानपुर (गाजीपुर)। नायकडीह स्थित बाबा कीनाराम की तपस्थली पर गुरुवार को तीन दिवसीय जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन सुबह श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक कर बाबा कीनाराम से सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही तपस्थली पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और परिसर जयकारों से गूंजता रहा।

भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

शाम को भोजपुरी गायिका शिल्पी राज ने मंच संभाला और भक्ति गीतों से समां बांध दिया। उनके गीतों पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने तालियां बजाईं और भक्तिरस में डूबे नजर आए। देर रात तक भक्ति गीतों का सिलसिला चलता रहा।

Advertisement

बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति

विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों से तपस्थली का माहौल भक्तिमय बना रहा। तीनों दिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था

प्रबंधक रामकृष्ण सिंह अलगू ने बताया कि श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजक आजाद सिंह और अचल सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक भी धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेला परिसर में झूले, चरखी और मिठाई की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page