Connect with us

बलिया

पंचायत भवनों पर नहीं मिलते लेखपाल, राजस्व कार्यों के लिए भटक रहे ग्रामीण

Published

on

Loading...
Loading...

सुखपुरा (बलिया)। सरकार की ओर से पंचायत भवनों को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का केंद्र बनाने की पहल की जा रही है, लेकिन बांसपाली, सुल्तानपुर और बांसेराम के ग्रामीण राजस्व संबंधी कार्यों के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित लेखपालों के बैठने का निश्चित स्थान और समय निर्धारित नहीं होने से उन्हें बार-बार पंचायत भवन के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों के कार्य प्रभावित

ग्रामीणों के मुताबिक, आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों के सत्यापन, वरासत, भूमि विवाद तथा राजस्व अभिलेखों में सुधार जैसे कार्यों के लिए उन्हें लेखपालों की तलाश करनी पड़ती है। कर्मचारियों की अनुपलब्धता के कारण लोगों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं।

पंचायत भवन पर समय-सारणी लगाने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत भवनों पर लेखपालों की उपस्थिति का दिन और समय दर्शाने वाला बोर्ड लगाया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।

Advertisement

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर लेखपालों की जवाबदेही तय करने और व्यवस्था में सुधार करने की अपील की है। उनका कहना है कि पंचायत भवनों पर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होने से ग्रामीणों को गांव में ही सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page