Connect with us

आजमगढ़

स्वर्गीय शशिभूषण पांडेय को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा व साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस पहुँचे दीदारगंज​

Published

on

Loading...
Loading...

दीदारगंज (आजमगढ़)
दीदारगंज क्षेत्र के डीहपुर गांव में सोमवार को क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं समाजसेवी दिवंगत स्व० शशिभूषण पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा और आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रतिष्ठित साहित्यकार संजय कुमार पांडे ‘सरस’ ने डीहपुर गांव पहुँचकर स्व० शशिभूषण पांडेय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
​इस दौरान अतिथियों ने दिवंगत के ज्येष्ठ पुत्र एवं आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, छोटे पुत्र सच्चिदानंद पांडेय तथा अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि “दुःख की इस घड़ी में हम और हमारा पूरा संगठन इस परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।”
​इस श्रद्धांजलि सभा और शोक-संवेदना कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता दिनेश जायसवाल, अजीत गौतम, प्रवीण यादव, छविराम यादव, राजनेत यादव सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Loading...

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page