बलिया
बेटी के जन्मदिन पर सेवा की मिसाल, वृद्धाश्रम में कराया भोजन और जरूरतमंदों को बांटे कंबल
बिल्थरारोड, बलिया। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के आयोजन करते हैं, लेकिन तहसील क्षेत्र के ससना बहादुरपुर निवासी शुभम सिंह परिहार ने अपनी पुत्री शान्वी सिंह का जन्मदिन समाजसेवा के कार्यों के साथ मनाकर एक अनूठी मिसाल पेश की।
इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचकर करीब 100 वृद्ध महिला और पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया तथा उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद रेलवे स्टेशन चौराहे पर ठंड से बचाव के लिए लगभग 150 गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
इस पुनीत कार्य में गांव के लोगों, मित्रों और शुभचिंतकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। वहीं, फतेहबहादुर सिंह शिवशंकर सिंह पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा। लोगों ने बेटी शान्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शुभम सिंह परिहार की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को जरूरतमंदों की मदद से जोड़ना समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।
