Uncategorized
बाइट में गूँजा श्री चिन्मय का “म्यूजिक फॉर पीस”, विदेशी संगीत समूह “कनाला” ने कराया सांगीतिक ध्यान
पिंडरा।
बाबतपुर स्थित बनारस इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन (बाइट) में मंगलवार, 17 नवम्बर को श्री चिन्मय के “म्यूजिक फॉर पीस” – शांति के लिए संगीत कार्यक्रम के अंतर्गत सांगीतिक ध्यान (म्यूजिकल मेडिटेशन) का आयोजन किया गया।
श्री चिन्मय के विद्यार्थियों के संगीत समूह “कनाला” ने उनके द्वारा रचित ध्यानपरक गीतों और धुनों की प्रस्तुति दी। संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने संगीत के साथ मौन ध्यान का अनुभव किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष आनंद त्रिपाठी ने किया। उन्होंने अतिथि कलाकारों का स्वागत किया और श्रोताओं को सांगीतिक ध्यान की अवधारणा से परिचित कराया। प्रस्तुतियों के बीच-बीच में मौन ध्यान के क्षण रखे गए, जिससे पूरे सभागार में गहन शांति का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. ओ.पी. राय एवं प्राचार्य डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने कनाला समूह के अतिथि कलाकारों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
“कनाला” समूह इन दिनों ध्यान और शांति-संगीत के संदेश के साथ भारत यात्रा पर है। इस यात्रा में वाराणसी के तीन स्थानों पर सांगीतिक ध्यान कार्यक्रम निर्धारित हैं, जिनकी शुरुआत बाइट परिसर से हुई।
