बलिया
पेंशनर पार्क में बढ़ीं जनसुविधाएं, ओएनजीसी के सहयोग से लगी हाईमास्ट लाइट और आरओ वाटर कूलर
बलिया। जिला कोषागार परिसर स्थित पेंशनर पार्क में वरिष्ठ नागरिकों और आम लोगों की सुविधा के लिए नई व्यवस्थाएं की गई हैं। ओएनजीसी फ्रंटियर बेसिन, देहरादून के सीएसआर सहयोग से आरुही विकास संस्थान, लखनऊ की ओर से मंगलवार को पार्क में दो हाईमास्ट लाइट, एक आरओ वाटर कूलर और पांच स्टील की थ्री-सीटर बेंच स्थापित कराई गईं।
नई हाईमास्ट लाइट लगने से पार्क में शाम के समय भी पर्याप्त रोशनी रहेगी। वहीं, आरओ वाटर कूलर से लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा। पार्क में लगाई गई नई बेंचों से टहलने और समय बिताने आने वाले बुजुर्गों को बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने आरुही विकास संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिलेश सिंह, कैलाशी देवी, लवकुश सिंह और रीजनल हेड लवकुश यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मौजूद पेंशनरों और स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विकास वरिष्ठ नागरिकों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। वहीं, आरुही विकास संस्थान ने सहयोग के लिए ओएनजीसी के प्रति आभार व्यक्त किया।
