जौनपुर
जलालपुर में धूमधाम से मनी बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, हक-अधिकार के लिए संघर्ष का लिया संकल्प
जलालपुर, जौनपुर।
जलालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोहारी के खेल मैदान में धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।जयंती का आयोजन आदिवासी समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी स्वाभिमान पार्टी के नेतृत्व में गिरजा शंकर ने की। इस अवसर पर आदिवासी एवं मुसहर समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने आदिवासी और मुसहर समाज के लोगों को उनके हक-अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समाज को जागृत करते हुए कहा कि अपने अधिकारों को पाने के लिए संघर्ष करना होगा। बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज को शिक्षा, संगठन और संघर्ष के रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।जयंती में मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान, वाराणसी की विशेष सहभागिता रही। संस्थान की ओर से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जलालपुर एवं सिरकोनी पूनम भारती के नेतृत्व में टीम ने भाग लिया। उन्होंने आदिवासी समुदाय को उनके हक-अधिकारों के बारे में जागरूक किया और कहा कि संस्थान किसी भी हक और अधिकार को दिलाने में समाज के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और स्वावलंबन पर भी जोर दिया।इस मौके पर दूधनाथ आदिवासी, तेजी बाजार जिला संचालन मंत्री, अलीशा आदिवासी, नीरज चौधरी जिला अध्यक्ष स्वाभिमान पार्टी, अजीत आदिवासी, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन आदिवासी, जिला पंचायत सदस्य विजय प्रताप सहित तमाम मुसहर समाज के लोग और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने और समाज के उत्थान के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।
