Connect with us

आजमगढ़

50 वर्षों से चली आ रही रामलीला परंपरा को संजोने वालों का हुआ सम्मान, भव्य भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Published

on

Loading...
Loading...

संतोष सिंह ने उठाया भंडारे का पूरा खर्च, अंकित सिंह ने कलाकारों व सहयोगियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित; रिंकू सिंह के समर्पण की हुई सराहना

आजमगढ़। सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा भटौली इब्राहिमपुर (जयदेश) में लगभग 50 वर्षों से चली आ रही रामलीला की परंपरा को इस वर्ष भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निभाया गया। सात दिवसीय रामलीला मंचन के समापन पर भव्य भंडारे और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

आयोजन में संतोष सिंह ने सराहनीय पहल करते हुए भव्य भंडारे का पूरा खर्च स्वयं वहन किया। उन्होंने पहले ही घोषणा की थी कि रामलीला समिति के कलाकारों के साथ-साथ पूरे ग्रामसभा के लोगों को भंडारे में प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। उन्होंने अपनी घोषणा को पूरा करते हुए सभी के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की। संतोष सिंह ने कहा कि गांव में होने वाले धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में वह आगे भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करते रहेंगे।

वहीं, अंकित सिंह ने रामलीला में अभिनय करने वाले सभी बाल कलाकारों और अन्य पात्रों को नाम लेकर पुरस्कार प्रदान किए। इसके साथ ही आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले डांस कलाकारों, वाद्य यंत्र कलाकारों, टेंट और लाउडस्पीकर संचालकों सहित अन्य सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। भंडारे की व्यवस्था में सहयोग करने वाले राजेश गुप्ता उर्फ गुड्डू गुप्ता की माता और बहन को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंकित सिंह ने कहा कि गांव के सकारात्मक और सामाजिक कार्यों में उनका सहयोग आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement

सात दिवसीय रामलीला के सफल आयोजन में भास्कर सिंह उर्फ रिंकू सिंह का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा। नेशनल खबर 9 के उत्तर प्रदेश ब्यूरो हेड एवं चाणक्य न्यूज इंडिया लाइव टीवी के आजमगढ़ मंडल ब्यूरो चीफ रिंकू सिंह ने अपने व्यक्तिगत कार्यों से समय निकालकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आयोजन की जिम्मेदारी निभाई। उनका प्रयास रहा कि गांव में करीब पांच दशक से चली आ रही रामलीला की परंपरा किसी भी परिस्थिति में बाधित न हो और नई पीढ़ी भी इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी रहे।

रामलीला के आयोजन में राजेश गुप्ता उर्फ गुड्डू गुप्ता समेत ग्रामसभा के तमाम लोगों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। सात दिनों तक चले मंचन में कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों और आदर्शों को जीवंत किया। इससे ग्रामीणों को धर्म, मर्यादा और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिला।

समापन समारोह में भंडारे और सम्मान कार्यक्रम के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि संतोष सिंह का आर्थिक सहयोग, अंकित सिंह की कलाकारों को प्रोत्साहित करने की पहल और रिंकू सिंह का समर्पण गांव की एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने वाला है।

अंत में ग्रामवासियों ने संतोष सिंह, अंकित सिंह, अमित सिंह उर्फ गोलू सिंह, रिंकू सिंह, राजेश गुप्ता उर्फ गुड्डू गुप्ता सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी से गांव में सुख-समृद्धि तथा रामलीला की इस गौरवशाली परंपरा के निरंतर जारी रहने की कामना की।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page