Connect with us

गाजीपुर

बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 22 वर्षीय युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कियापिता दुबई में रहते हैं, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम; फॉरेंसिक टीम ने की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के खुदाबख्शपुर गांव की चौहान बस्ती में गुरुवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय युवक सूरज चौहान पुत्र लहरी चौहान अपने घर के बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। परिजन आनन-फानन में उसे दुल्लहपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सूरज की मां प्रेमा चौहान ने बताया कि गुरुवार की शाम सूरज ने खाने-पीने के लिए 200 रुपये मांगे थे। इसके बाद उसने खाना-पीना किया और घर के कुछ काम निपटाए। घर के बिजली कनेक्शन में आई खराबी को भी ठीक किया। फिर वह गांव में गया और कुछ देर बाद घर लौट आया। रोजाना की तरह वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों को लगा कि वह प्रतिदिन की तरह आराम कर रहा है। इसी बीच बगल के कमरे में बने एक छेद से देखने पर वह कमरे के अंदर रात लगभग 8 बजकर कुछ मिनट पर कपड़े के सहारे लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद किसी तरह कमरे में प्रवेश कर उसे नीचे उतारा गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही दुल्लहपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय गाजीपुर भेज दिया। वहीं, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कमरे और घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल की तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना की सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जाता है कि सूरज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता लहरी चौहान रोजी-रोटी के सिलसिले में दुबई में रहते हैं। परिवार में तीन बहनें हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन की शादी होनी बाकी है। इकलौते बेटे की अचानक मौत से मां प्रेमा चौहान का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Loading...

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page