Connect with us

गोरखपुर

छठ के बाद घर वापसी की टेंशन खत्म गोरखपुर होकर चलेंगी 5 और स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली-मुंबई और पंजाब जाने वालों को बड़ी राहत

Published

on

Loading...
Loading...

जिला सम्मबाददाता गोरखपुर श्याम रूप पांडेय जयदेश

Loading...

गोरखपुर छठ महापर्व के बाद कामकाज पर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर होकर पांच अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। इन ट्रेनों के चलने से पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, गोंडा समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, पंजाब और बिहार की यात्रा में सहूलियत मिलेगी।
रेलवे की ओर से जारी समय-सारणी के मुताबिक, छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (05083/05084) दो फेरों में चलेगी। छपरा से यह ट्रेन 16 और 21 नवंबर को रवाना होगी। वहीं मुंबई से वापसी 18 और 23 नवंबर को होगी।
इसके अलावा छपरा-दिल्ली स्पेशल (05071/05072) 17 और 18 नवंबर को एक फेरे में संचालित होगी। छपरा-नई दिल्ली स्पेशल (05073/05074) 18 और 19 नवंबर को यात्रियों को सुविधा देगी।
पंजाब से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए लुधियाना-कटिहार स्पेशल (04670) 14 नवंबर को लुधियाना से रवाना होकर 15 नवंबर की रात करीब एक बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (05519) 17 नवंबर को सीतामढ़ी से चलकर शाम 7:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और अगले दिन सुबह आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
रेलवे की इस पहल से त्योहार के बाद महानगरों की ओर लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों का विकल्प मिलेगा। हालांकि, यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय, ठहराव और उपलब्धता रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर जरूर जांच लें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page