Connect with us

गोरखपुर

*रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के साथ किया पैदल भ्रमण*

Published

on

Loading...
Loading...

ब्यूरो चीफ गोरखपुर राम जोखन पाण्डेय जयदेश 

गोरखपुर छठ महापर्व के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सुगम और सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक रेलवे, लक्ष्मी निवास मिश्र के उपस्थिति में जीआरपी, आरपीएफ और डॉग स्क्वाड के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को परखा।  

 पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा स्टेशन के प्लेटफॉर्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर एरिया, पार्किंग एरिया, वेटिंग हॉल, प्रवेश व निकासी गेट, तथा होल्डिंग एरिया आदि का पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।  

सीसीटीवी और सर्विलांस: भ्रमण के दौरान खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र सही करवाने तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नए कैमरे लगवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।  

Advertisement

 जीआरपी प्रभारी निरीक्षक को भीड़ नियंत्रण के वास्ते अलर्ट मोड पर रहने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं ज्वलनशील वस्तुओं पर कड़ी नजर रखने तथा आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया।  

ट्रेनों की सघन जांच: निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सघन चेकिंग कराई गई तथा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  

 लाउडस्पीकर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार यह घोषणा कराने के निर्देश दिए गए कि कोई भी संदिग्ध वस्तु, सामान या व्यक्ति दिखने पर इसकी सूचना तुरंत जीआरपी या आरपीएफ को दी जाए।  

 किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने तथा क्यूआरटी को रिजर्व एवं तैयार हालत में रखने के निर्देश दिए गए ताकि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page