Connect with us

भदोही

छठ पूजा को लेकर भदोही पुलिस अलर्ट, जनपद के 55 घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Published

on

Loading...
Loading...

जनपद में छठ पूजा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा कुल 55 घाटों/तालाबों को चिह्नित किया गया है, जिनमें विशेष रूप से अधिक भीड़ वाले रामपुर घाट और सीतामढ़ी घाट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। थाना स्तर पर बैठकें करने के साथ ही सभी कच्चे व पक्के घाटों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पीएसी बल और पुलिस ड्यूटी सुनिश्चित की जा रही है। सुबह (सूर्योदय से पूर्व) और रात के समय श्रद्धालुओं व महिलाओं के आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए घाटों से जुड़े सभी मुख्य मार्गों पर पुलिस पिकेट लगाए गए हैं और लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, शाम के अर्घ्य के बाद एक साथ निकलने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने हेतु अतिरिक्त यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती और रूट डायवर्जन प्लान भी तैयार किया गया है।
श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट ~

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page